MDDA की अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही जारी

देहरादून। पिछले दिनों मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ( MDDA) द्वारा क्षेत्रान्तर्गत, विभिन्न स्थानों विकासनगर, ऋषिकेश में की जा रही प्लाॅटिंग व अवैध निर्माणों पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण व सिलिंग की कार्यवाही जारी हैं।

इसी के अंतर्गत MDDA क्षेत्रान्तर्गत, देहरादून शिमला बाय पास रोड में की जा रही प्लाॅटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

राजेन्द्र अग्रवाल द्वारा डी एस पी चौक शिमला बाय पास रोड देहरादून में लगभग 20 से 25 बिघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग को संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

उक्त कार्यवाही में सहायक अभियन्ता , विजय सिंह रावत अवर अभियंता जितेंद्र सिंह ,सुपरवाईजर राकेश मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *