वन कर्मियों व लकड़ी तस्करो के बीच हुई मुठभेड़ रेंजर सहित 4 वनकर्मी घायल।

लकड़ी माफियाओ के हौसले इतने बुलंद।

वन कर्मियों व लकड़ी तस्करो के बीच हुई मुठभेड़ कई राउंड हुई फायरिंग।

Dehradun।उधम सिंह नगर के तराई केंद्रीय वन विभाग रुद्रपुर की पीपल पड़ाव रेंज के प्लाट संख्या 112 में वन कर्मियों और लकड़ी तस्करों में हुई मुठभेड़ में चार वन कर्मी घायल हुए घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

तराई केंद्रीय वन विभाग रुद्रपुर की पीपल पड़ाव रेंज में लकड़ी माफियाओ के हौसले इतने बुलंद है की बीती रात को पीपल पड़ाव रेंज से जो तस्वीर सामने आई उससे लगता है कि जंगल सुरक्षित नहीं है। पीपल पढ़ाओ रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी रूप नारायण गौतम को सूचना मिली थी कि लकड़ी तस्कर जंगल में लड़कियां काट रहे हैं सूचना पर रेंज अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो लकड़ी माफिया ने वन विभाग की टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी वन कर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की लकड़ी माफियाओं वह वन कर्मियों के बीच मुठभेड़ काफी देर तक चली जिसमें वन क्षेत्र अधिकारी रूप नारायण गौतम वह तीन वनकर्मी घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिसमौके पर पहुंची और अपनी जांच शुरू कर दी है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *