Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में कहां पर है, किस गांव में है: हरीश रावत।

हरीश रावत ने गैरसैंण में वीर चन्द सिंह गढ़वाली की मूर्ति के निकट रखा मौन उपवास रखा।

उत्तराखंड वासियों से वादा है कि कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम गैरसैंण में आधारभूत ढांचे का निर्माण कर राजधानी बनाएंगे: हरीश रावत।

देहरादून ।उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है विपक्ष द्वारा जहां सरकार को सदन में घेरने की रणनीति बनाई है तो वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर स्थाई राजधानी गैरसैण का मुद्दा उठाया है जिसको लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गैरसैंण में वीर चन्द सिंह गढ़वाली की मूर्ति के निकट मौन उपवास रखा उन्होंने कहा भाजपा का दावा है कि उन्होंने गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी स्वीकृत की है और बना दी है। इसीलिये जगह-जगह ग्रीष्मकालीन राजधानी के बोर्ड लगे हैं। मैं वहां धात लगाकर मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में कहां पर है? किस गांव में है? किस स्थान और चौक में है और प्रतीकात्मक रूप से टॉर्च व मोमबत्ती जलाकर हम उस स्थान को खोजेंगे।
हमारा उत्तराखंड वासियों से वादा है कि कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम गैरसैंण में आधारभूत ढांचे का निर्माण कर राजधानी बनाएंगे वही पूर्व मुख्य्मंत्री हरीश रावत के इस पोस्ट के बाद उत्तराखंड की राजनीति मे आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है  वहीं हरीश रावत के मौन उपवास को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा का कहना है कि पिछले लंबे समय से उत्तराखंड के लोग गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी द्वारा गैरसैण की अनदेखी की जा रही है जिसको लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धरना दिया है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *